{"_id":"656391885897158f8c0fe4d4","slug":"pothole-free-roads-will-be-examined-engineers-will-check-the-reality-gonda-news-c-100-1-slko1028-8235-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गड्ढामुक्त सड़कों की होगी जांच, अभियंता परखेंगे हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गड्ढामुक्त सड़कों की होगी जांच, अभियंता परखेंगे हकीकत
Mon, 27 Nov 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में गड्ढामुक्ति अभियान के तहत सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। कई ऐसी सड़कें हैं जिनका कार्य पूरा कराए जाने का दावा विभागीय अफसर कर रहे हैं। अब इन सड़कों की जांच कराई जानी है। इसके लिए अभियंताओं को नामित कर दिया गया है।
गोंडा व बलरामपुर जिले में 305 सड़कों की जांच कराई जाएगी। एक सप्ताह में जांच करके रिपोर्ट मांगी गई है। गोंडा जिले में करीब 200 व बलरामपुर जिले में 105 सड़कों की जांच की रूपरेखा तैयार की गई है। दोनों जिलों के 16 सहायक अभियंताओं को नामित किया गया है। सड़कों की गुणवत्ता ठीक होने पर ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग गड्ढामुक्ति अभियान अभी चला रहा है। इस बीच जो सड़कें गड्ढामुक्त हो चुकी हैं उनकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
एक सप्ताह में जांच कर दें रिपोर्ट
गड्ढामुक्त सड़कों की जांच के लिए गोंडा व बलरामपुर के सहायक अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। एक सप्ताह में जांच करके रिपोर्ट देनी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता ठीक मिलने पर ही संबंधित ठेकेदारों को भुगतान कराया जाएगा। - भगवान दास, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि