{"_id":"67928453d712725853023bd4","slug":"political-parties-also-remembered-netaji-gonda-news-c-100-1-slko1026-131388-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राजनीतिक दलों ने भी नेताजी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राजनीतिक दलों ने भी नेताजी को किया याद
Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राजनीतिक दलों ने भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रमोद ने कहा, नेताजी का नारा- तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा... आज भी हर भारतवासी याद करता है। जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, जलील अहमद खान, अरविंद शुक्ल, वाजिद अली, शाहिद अली, अर्जुन वर्मा उपस्थित रहे। सपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ नेताजी की जयंती मनाई गई। जिला महासचिव राजेश यादव ने कहा, नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व अर्पित किया। उनकी प्रेरणा हमें देश और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की सीख देती है। जावेद मंटू, मतीन सिद्दिकी, रणंजय सिंह, रविंद्र सिंह, बृजेश यादव, अजय यादव मौजूद रहे।
रुपईडीह संवाद के मुताबिक, नेताजी की जयंती पर अड़बड़वा गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष रामजी पासवान के घर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बावन सिंह रहे। हरीश शुक्ल, सुरेश पांडेय, रवि मिश्र, विश्वनाथ शुक्ल, अन्नी तिवारी, पंकज शुक्ल, मंशाराम शुक्ल उपस्थित रहे। (संवाद)