{"_id":"620bf1776d0b760f3f67e47c","slug":"political-meeting-ram-gonda-news-lko61792656","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी श्रीराम के वंशज: बृज भूषण शरण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी श्रीराम के वंशज: बृज भूषण शरण सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव में नेताओं के बयानों की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह बयानों को लेकर इस समय खासे चर्चा में हैं। उन्होंने भाजपा से सदर प्रत्याशी अपने बेटे प्रतीक भूषण सिंह के पक्ष में सोमवार शाम शहर में प्रचार के दौरान कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी हमारे पुराने मित्र हैं। उन्होंने औवैसी को क्षत्रिय बताया है। सिंह ने कहा कि ओवैसी भी श्रीराम के वशंज हैं, ईरान से नहीं आये हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतीक की जीत होगी तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में खड़े होंगे। कोई और जीतेगा तो वो आतंकवादियों के बगल में खड़ा होगा। बृज भूषण ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी का विवाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से है क्योंकि वह मुसलमानों का वोट चाहते हैं। ओवैसी और अखिलेश के बीच मुस्लिम नेता होने की लड़ाई है। दोनों में रेस है कि कौन मुसलमानों का नेता है।
ओवैसी को अपना मित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक वो पुराना क्षत्रिय है। दावा किया कि मेरे पास पर्याप्त प्रमाण तो नहीं है लेकिन मैं इसकी जानकारी जुटा रहा हूं। सांसद का यह बयान खासा चर्चा में है। इसके पहले उन्होंने जिले के मुसलमानों को कलहंस ठाकुर कहकर चर्चा बढ़ाई थी। अब वह लगातार कई तरह के बयानों से चर्चा में हैं।