फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

कटरा में सपा के पूर्व विधायक पर फायरिंग, पथराव

Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
political
कटरा बाजार (गोंडा)। ब्लाक प्रमुख चुुनाव में नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही वर्चस्व बनाने की होड़ भी शुरू हो गयी है। इसके चलते ही कटरा ब्लाक में बुधवार को नामांकन पत्र खरीदने गए प्रत्याशी को नामांकन पत्र खरीदने से जबरन रोका गया। जब वह नहीं माना तो उसे और समर्थकों को मारपीट कर दहशत फैलाने को फायरिंग की गयी। इसकी जानकारी के बाद जब सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे अपने समर्थक प्रत्याशी को नामांकन पत्र खरीदवाने ब्लाक कार्यालय पहुंचे तो उन पर भी हमला कर पथराव किया गया। इस हमले में पूर्व विधायक तो बाल-बाल बच गए मगर उनके समर्थक प्रत्याशी समेत तीन लोग घायल हुए। पथराव से पूर्व विधायक की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इस मामले को लेकर पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने थाना कटरा बाजार में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समेत 20 अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के लिए जनपद के 15 ब्लाक में गुरुवार को नामांकन होना है। बुधवार को सभी ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही थी। कटरा बाजार ब्लाक से भाजपा ने भवानी भीख शुक्ल को ब्लाक प्रमुख का टिकट प्रत्याशी बनाया है। सपा के पूर्व विधायक के समर्थक और ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी पंकज गोस्वामी अपने कुछ साथियों के साथ नामांकन पत्र खरीदने कटरा ब्लाक कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल और समर्थकों ने उन्हें जबरन नामांकन पत्र खरीदने से रोका, जब वह नहीं माने तो मारपीट शुरू कर दहशत फैलाने को फायरिंग शुरू कर दी। इसकी चपेट में आकर पंकज गोस्वामी, अर्जुन बाबा व प्रमोद गोस्वामी घायल हो गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे अपने समर्थकों के साथ कटरा ब्लाक पहुंचे। पूर्व विधायक का आरोप है कि ब्लाक परिसर में घुसते ही निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानीभीख शुक्ल ने अपने समर्थकों के साथ उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान हुए पथराव व फायरिंग से पूर्व विधायक की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इस दौरान भीड़ जुट जाने के कारण हमलावर मौके से निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ब्लाक से सीधे थाना कटरा बाजार पहुंचे तो वहां भी लोगों की भीड़ पहुंच गई और उन्हें घेर लिया। स्थिति संभालने के लिए यहां पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। लोगों का आरोप है इस दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। इस मामले में पूर्व विधायक ने निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानीभीख शुक्ल, उनके चार बेटों समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए 20 अन्य के खिलाफ थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है। इसके साथ ही अर्जुन बाबा की तरफ से भी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानीभीख शुक्ल, उनके तीन बेटों समेत एक अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार बृजेश पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक व अर्जुन बाबा की तरफ से अलग-अलग तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

- ब्लाक प्रमुख पद के लिए कटरा बाजार ब्लाक में नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान पूर्व विधायक भी अपने समर्थक के साथ पहुंचे थे। वहां कुछ लोगों में बवाल हो गया था। ब्लाक में भीड़ काफी हो गई थी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पूरे मामले की जांच सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय को सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। -शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed