फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police will take CSP operators to a safe center

सीएसपी संचालकों को प्रोटेक्शन के साथ उनके सेंटर पर पहुंचाएगी पुलिस

Tue, 28 Sep 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police will take CSP operators to a safe center
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र में कंज्यूमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) संचालक से हुई लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन चेता है। लते ही मंगलवार को बैंक प्रबंधकों व सीएसपी संचालकों की एक बैठक थाना परिसर में हुई। इसमें भरोसा दिलाया गया कि संचालकों को बैंक से निकासी के बाद पुलिस पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी।
विज्ञापन

थाना परिसर ने आयोजित बैठक में सीएसपी संचालकों ने पुलिस के सामने अपनी परेशानी रखी। सीएसपी संचालकों ने कहा कि बैंक से अपने सेंटर तक आए दिन मोटी धनराशि लाना ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस दौरान हमेशा लूट के खतरे की आशंका बनी रहती है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने कहा है कि दूर दराज गांव के संचालक को सुरक्षा की आवश्यकता है। इस लिए एक दिशा के गांवों से आने वाले जितनी भी संख्या में संचालक हैं एक बार बैंक आएं और निकासी करे। इसके बाद पुलिस उन सभी को अपनी सुरक्षा में उनके सेंटर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैंक प्रबंधकों से कहा कि सीएसपी संचालक एक बार में जितनी संख्या में आएं बैंक उन्हें प्राथमिकता पर भुगतान सुनिश्चित कराए ताकि पुलिस उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा सके।
सीएसपी संचालकों को भी अगर काम काज के दौरान ऐसा लगे की कोई उनका पीछा कर रहा है या संदिग्ध है तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी जाए। बैठक में शाहिद मोहम्मद, अतुल यादव, चंदन सिंह, रविकांत तिवारी समेत 13 सीएसपी संचालक व मौजदू रहे।
गोंडा-कटरा मार्ग पर अशोकपुर मोड़ के अहिरनपुरवा गांव के निकट बीसी संचालक के साथ हुई लूट में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद लगातार पुलिस फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम, एसओजी टीम, सविलांस टीम अज्ञात लुटेरों की धरपकड़ में जुटी हैं। इसके लिए जगह-जगह संदिग्धों की चेकिंग का कार्य भी हुआ। मौके पर मिले कारतूस पर भी सवालियां निशान उठ रहे हैं।

इससे पूर्व सितंबर 2018 में बदमाशों ने स्टेट बैंक के बीसी संचालक को निशाना बना कर 2.60 लाख की लूट की थी। इसके बाद वर्ष 2018 में ही कटुवानाला के बैंक मैनेजर से भी नौ लाख की लूट का मामला सामने आया था। दोनों ही मामलों में लुटेरों को पकड़ने का मामला शुरूआती तेजी के बाद ठंडे बस्ते में पड़ा है। इस पूरे मामले में पीड़ित सुधांशु भारती का कहना है कि इससे पूर्व हुई लूट की घटना में आज तक संतोष जनक रिपोर्ट नहीं आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed