{"_id":"63a5ef7865792a5fe731fc58","slug":"police-raid-gonda-accused-gonda-news-lko663328923","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ये कैसा छापा चार दरोगा व पांच सिपाही, फिर भी भाग निकला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ये कैसा छापा चार दरोगा व पांच सिपाही, फिर भी भाग निकला आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (गोंडा)। चौकी प्रभारी समेत चार दरोगा और पांच सिपाहियों की भारी भरकम टीम ने गुरुवार की रात राजा सगरा के पास छापा मारा। इसके बावजूद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने गोंडा-अयोध्या हाईवे स्थित राजासगरा से शुक्रवार की रात डेढ़ बजे गोवंश लदे ट्रक को बरामद किया। अज्ञात के विरुद्ध गोवंश अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रात गश्त कर रही थी। तभी राजासगरा के पास ट्रक बरामद हुआ। जिसमें 20 गोवंश लदे थे। इनमें से 18 जीवित व दो मृत पाए गए। मगर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जीवित 18 गोवंशों को गोशाला भेजकर सुपुर्द किया, जबकि दो मृत जानवरों को पशु चिकित्सक डॉ. विजय बहादुर वर्मा के सुपुर्द किया गया। पोस्टमार्टम कर गोशाला के पास ही दफनाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध गोवंश अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। ट्रक को सीज कर दिया गया है। पुलिस की भारी भरकम टीम को चकमा देकर चालक फरार हो गया। इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।