फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police intensify investigation into 1.08 crore fraud.

Gonda News: 1.08 करोड़ की ठगी में पुलिस ने तेज की जांच

Fri, 10 Jul 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police intensify investigation into 1.08 crore fraud.
गोंडा। 1.08 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद गोंडा पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। पुलिस वित्तीय लेन-देन, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली में दर्ज एफआईआर में सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह चौहान, उनकी पत्नी एवं कैप्टर मनी सॉल्यूशन लिमिटेड की निदेशक शिल्पी सिंह समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि मुद्रा कारोबार में निवेश पर आकर्षक लाभ का लालच देकर 1.08 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पुलिस वादी का विस्तृत बयान दर्ज करने के साथ बैंक खातों और धन के प्रवाह की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि विवेचना उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जा रही है। लेन-देन, दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एफआईआर से पहले हुई प्रारंभिक जांच में कंपनी में शिल्पी सिंह के निदेशक होने, मुख्य आरोपी रजनीश के राहुल सिंह से संपर्क, करनैलगंज आने-जाने, मोबाइल पर बातचीत और शिकायतकर्ता से वित्तीय लेन-देन के संकेत मिले थे। अब इन सभी तथ्यों का दस्तावेजी और तकनीकी सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed