{"_id":"63af277ecfb9397bdc2132ac","slug":"police-gonda-information-112-gonda-news-lko6642980151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आपातकाल में देवदूत की भूमिका निभाती डायल 112","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आपातकाल में देवदूत की भूमिका निभाती डायल 112
विज्ञापन
गोंडा। यूपी 112 की सेवाओं को जनता के बीच ले जाने को लेकर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने फीता काटकर किया। कहा कि आपातकालीन स्थिति में डायल 112 के कर्मी देवदूत बनकर काम करते हैं। सरकार की यह योजना कारगर साबित हो रही है।
शहर के रोडवेज पुलिस चौकी के पास और अंबेडकर चौराहे पर नववर्ष के अवसर पर यूपी-112 की सेवा लोगों को बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को 112 की सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 में कॉल कर अपनी समस्या को बता सकते हैं। पुलिस द्वारा तत्काल उसका निराकरण किया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आम जनमानस को यूपी-112 के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि नंबर एक है, लेकिन इसकी सेवाएं अनेक हैं। डायल-112 में कॉल कर पुलिस, मेडिकल, आगजनी, प्राकृतिक आपदा, घरेलू हिंसा के मामले व रेलवे प्लेटफार्म/चलती ट्रेन में सहायता पा सकते हैं। सीओ सदर शिल्पा वर्मा, सीओ ट्रैफिक मुन्ना उपाध्याय उपस्थित रहे।