फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,gonda,durga pooja,permission

दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति जरूरी

Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
police,gonda,durga pooja,permission
फोटो-9-गोंडा के वजीरगंज थाना में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते सीओ। -संवाद - फोटो : GONDA
वजीरगंज (गोंडा)। थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी तरबगंज शत्रुघ्न पाठक व क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी ने की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रतिमा स्थापना की अनुमति सबको लेनी होगी। थाने से आख्या लेकर आने वालों को अविलंब अनुमति दी जाएगी। सीओ ने कहा कि डीजे छोटा लगाकर त्योहार मनाएं। जिससे बीमार लोगों को असुविधा न हो। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाईवे के किनारे कहीं भी प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। पूजा पंडाल के आसपास असामाजिक तत्वों पर नजर रहनी चाहिए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। समिति के पदाधिकारियों की सूची मोबाइल नंबर सहित थाने पर उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

उन्होंने दुर्गापूजा को लेकर क्षेत्रवासियों को विस्तृत जानकारी व हिदायतें दीं। कहा कि वह सभी लोग श्रद्धा भाव से त्योहार मनाएं। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम भवन पासवान, चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह, उप निरीक्षक शिव लखन सिंह, उप निरीक्षक आशीष वर्मा, उप निरीक्षक शरद अवस्थी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed