{"_id":"5d31edf58ebc3e6d206ddeb1","slug":"police-assaulted-vishwanath-murder-accused-gonda-news-lko471650776","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा विश्वनाथ हत्याकांड का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा विश्वनाथ हत्याकांड का आरोपी
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने तरबगंज के बनगांव के रहने वाले विश्वनाथ हत्याकांड के आरोपी 10 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बारह बोर का एक तमंचा व कारतूस मिला है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि थाना तरबगंज क्षेत्र के बनगांव के रहने वाले विश्वनाथ सिंह की 07 मई की देर रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
हत्यारों ने शव को गांव के एक कुएं में फेक दिया था। मामले में विश्वनाथ सिंह के भाई बृजनाथ सिंह ने इसी गांव के भारत सिंह व तीन अन्य के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। मगर हत्या का आरोपी छोटकऊ निवासी चौखड़िया थाना नवाबगंज फरार चल रहा था।
एसपी ने छोटकऊ पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छोटकऊ को शुक्रवार को तुलसीपुर माझा गांव के बलुहा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बारह बोर का एक तमंचा व कारतूस मिला है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक छोटकऊ पर नवाबगंज, तरबगंज व वजीरगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।