{"_id":"5f7df0a18ebc3e9b7d3fdde0","slug":"police-accused-of-indecency-with-woman-gonda-news-lko544040965","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर महिला से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर महिला से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कटरा बाजार व परसपुर थाने की पुलिस टीम पर एक महिला ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। परसपुर के डेहरास गांव में शीला देवी के घर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने 28 सितंबर से लापता उसके बेटे शुभम को हाजिर करने के लिए दबाव बनाया।
शीला के पति रामशंकर को परसपुर थाने ले जाकर पीटने के बाद दो दिन के भीतर शुभम को हाजिर करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसके अलावा कटरा बाजार थाने के एक सिपाही ने शीला से अभद्रता करते हुए धमकाया।
पुलिसकर्मियों की इन हरकतों से पूरा परिवार दहशत में है। शीला ने डीआईजी, एसपी व सीओ को प्रार्थनापत्र भेजकर पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में सीओ मुन्ना उपाध्याय का कहना है कि यदि पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।