{"_id":"6aea1f8ee79dcd6db20f3957","slug":"poetry-on-facebook-fuels-speculation-in-political-circles-gonda-news-c-100-1-slko1026-169278-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फेसबुक पर शायरी और सियासी गलियारों में तेज हुईं अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फेसबुक पर शायरी और सियासी गलियारों में तेज हुईं अटकलें
Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट।
गोंडा। सियासत में कभी-कभी मौजूदगी से ज्यादा गैरमौजूदगी चर्चा बटोर लेती है। सोमवार को तेजपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद जिले की राजनीति में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मंच पर मुख्यमंत्री और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे लेकिन कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और कटरा बाजार विधायक बावन सिंह की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। अब इस गैरमौजूदगी के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
तीनों जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की अलग-अलग वजह बताई गई। करन भूषण सिंह के बारे में कहा गया कि वह दिल्ली से ट्रेन से आ रहे थे लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण नहीं पहुंच सके। प्रतीक भूषण सिंह के अस्वस्थ होने की बात कही गई, जबकि बावन सिंह के समधी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें पीजीआई ले जाना पड़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने सभी के एकजुट होने की बात कही। जिला प्रभारी राहुल राज ने भी गुटबाजी की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि सभी का लक्ष्य मिशन 2027 में जीत हासिल करना है। दूसरी ओर, कुछ लोगों की ओर से कार्यक्रम दूसरे संसदीय क्षेत्र में होने और आमंत्रण नहीं मिलने की बात भी कही जा रही है।