फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PM pressed the button in Ahmedabad, train started from Mankapur and Babhnan

Gonda News: अहमदाबाद में पीएम ने दबाया बटन, मनकापुर व बभनान से चली ट्रेन

Tue, 12 Mar 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
PM pressed the button in Ahmedabad, train started from Mankapur and Babhnan
बभनान/ मनकापुर/ गोंडा। एक दशक से भी अधिक समय से लंबित सप्तक्रांति और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मंगलवार से रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। इसके अलावा मनकापुर रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस व गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव के साथ मसकनवा और बभनान रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनों का ठहराव होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में इसका वर्चुअली शुभारंभ किया। उन्होंने बटन दबाकर मनकापुर और बभनान स्टेशन से ट्रेनों को रवाना किया। मनकापुर रेलवे स्टेशन पर गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक रमापति शास्त्री और बभनान रेलवे स्टेशन पर बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी व हर्रैया विधायक अजय सिंह ने ट्रेनों को झंडी दिखा कर रवाना किया। इन ट्रेनों के ठहराव से इलाके की 40 लाख से अधिक आबादी का सफर सुखद बन सकेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने गोरखपुर-बटिंडा एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाते हुए कहा कि इसका ठहराव होने से आम जनता, व्यापारियों के साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले राम भक्तों को काफी आसानी होगी। बभनान स्टेशन पर सांसद व विधायक ने गोरखपुर से चलकर भटिंडा तक जाने वाली गोरखधाम अप एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम अपने निर्धारित समय से 4 मिनट लेट पहुंची। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि बभनान एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां एक साथ पांच ट्रेनों को स्टॉपेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्टेशन, एक उत्पाद स्टॉल का लोकार्पण --
गोंडा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से एक स्टेशन-एक उत्पाद स्टॉल का लोकार्पण किया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर मातृभूमि ग्रामोद्योग स्टॉल का पीएम की ओर से लोकार्पण किया गया।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव



- ट्रेन संख्या 12555 - गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस मनकापुर स्टेशन पर शाम 6.30 बजे पहुंचकर 6.32 बजे तथा बभनान स्टेशन पर 6.04 बजे पहुंचकर 6.06 बजे छूटेगी। इसी तरह 12556 - बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस मनकापुर स्टेशन पर सुबह 07.27 बजे पहुंचकर सुबह 07.29 बजे तथा बभनान स्टेशन पर सुबह 07.53 बजे पहुंचकर 07.55 बजे छूटेगी। जबकि ट्रेन संख्या 13019 - हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस मनकापुर स्टेशन पर रात 8.40 बजे पहुंचकर रात 8.42 बजे तथा बभनान स्टेशन पर रात 7.46 बजे पहुंचकर 7.48 बजे छूटेगी। 13020 - काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस मनकापुर स्टेशन पर सुबह 09.52 बजे पहुंचकर सुबह 09.54 बजे तथा बभनान स्टेशन पर सुबह 10.18 बजे पहुंचकर 10.20 बजे छूटेगी।
इसके साथ ही ट्रेन संख्या 12558 - आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर व सप्तक्रांति एक्सप्रेस गोंडा स्टेशन पर रात 12.51 बजे पहुंचकर 12.53 बजे छूटेगी जबकि ट्रेन संख्या 12565 - दरभंगा-नई दिल्ली व बिहार सम्पर्क कांति एक्सप्रेस गोंडा स्टेशन पर

शाम 6.06 बजे पहुंचकर 6.08 बजे, नई दिल्ली-दरभंगा व बिहार सम्पर्क कांति एक्सप्रेस गोंडा
स्टेशन पर रात 10.26 बजे पहुंचकर 10.28 बजे छूटेगी।
इसी तरह प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस, बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस व मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को भी अलग अलग समय पर ठहराव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed