फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Players showed their strength in Kho-Kho, Volleyball and Kabaddi

Gonda News: खो-खो, वाॅलीबॉल व कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 16 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in Kho-Kho, Volleyball and Kabaddi
आर्यावर्त महाविद्यालय आर्यनगर में रस्साकशी प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। - संवाद  
रुपईडीह। आर्यनगर कस्बा स्थित आर्यावर्त महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी, रस्साकस्सी, खो-खो और वाॅलीबॉल की रोमांचक प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। समापन सोमवार को होगा।
विज्ञापन

मैदान में सुबह से ही खिलाड़ियों और दर्शकों की भीड़ पड़ी। हर मुकाबले में प्रतिभागियों ने बेहतरीन तालमेल, फुर्ती और ऊर्जा का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। सुर्र खेल में रुपईडीह की सोनाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया, शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं। बालिका जूनियर खो-खो वर्ग में राखी पांडेय की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या की टीम को उपविजेता का स्थान मिला। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंतिम क्षणों तक उत्सुकता बनी रही।
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में करिश्मा की टीम विजेता और रेखा की टीम उपविजेता रही। बालक जूनियर वर्ग में राम गोविंद की टीम ने प्रथम, जबकि सचिन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। सीनियर वर्ग में सूरज चतुर्वेदी की टीम ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में छितौनी की टीम ने आर्यनगर टीम को हराकर जीत दर्ज की। पंडरी कृपाल ब्लॉक स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शिवम की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

निर्णायक मंडल में डॉ. जितेंद्र प्रसाद झा, डॉ. रजनीश पांडेय, डॉ. दिलीप सिंह और डॉ. एसपी. सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ज्योति पांडेय, रमाकांत मिश्र, ग्राम प्रधान रिंकू मिश्र, सुरेश कुमार पांडेय, श्रवण शुक्ल, भवानी प्रसाद, राजन मिश्र, आकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed