फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Players from Belsar and Tarabganj showed their talent

Gonda News: बेलसर व तरबगंज के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 06 Oct 2025 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Players from Belsar and Tarabganj showed their talent
जगदंबा शरण सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते ब्लॉक राजेंद्र प्रताप सिं
बेलसर। जगदंबा शरण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का अंतिम दिन सोमवार को बेहद उत्साहपूर्ण रहा। प्रतियोगिता में शामिल बेलसर और तरबगंज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


तरबगंज के ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि खेल महोत्सव न केवल प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर है, बल्कि बच्चों में टीम भावना और अनुशासन का विकास भी करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन


बेलसर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक है। उन्होंने सभी को नियमित खेलकूद में भाग लेने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी। राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और साहस का भी विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुखों ने मेडल, शील्ड और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. गीता रानी यादव, अनुराग सिंह, अनुज सिंह, सर्वजीत मिश्र, आशीष शुक्ल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


बेलसर ब्लॉक

रस्साकशी प्रतियोगिता (बालिका): विजेता – जगदंबा शरण एजुकेशनल इंस्टिट्यूट बेलसर, उपविजेता – महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज।

जूनियर कबड्डी (बालक): विजेता – मुजेड़, उपविजेता – सिसई।

सीनियर कबड्डी (बालक): विजेता – युवा योद्धा टीम मुजेड़, उपविजेता – टिपरी।

खो-खो सीनियर (बालक): विजेता – जगदंबा आर्मी ग्राउंड, उपविजेता – मुजेड़।

खो-खो जूनियर (बालक): विजेता – मुजेड़।

तरबगंज ब्लॉक

जूनियर खो-खो (बालक): विजेता – करनीपुर, उपविजेता – महाराजा तरबगंज।

सीनियर खो-खो (बालक): विजेता – महाराजा तरबगंज।

सीनियर कबड्डी (बालक): विजेता – महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज, तरबगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed