फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Photos of radiologists will be put up at 72 ultrasound centres

Gonda News: 72 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लगेंगे रेडियोलॉजिस्ट के फोटो

Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Photos of radiologists will be put up at 72 ultrasound centres
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार की है। मुख्यालय से लेकर कस्बों तक संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाई गई है। सभी पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने सेंटर पर जांच करने वाले पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट की फोटो चस्पा करें। जिससे मरीज को पता चल सके कि स्कैन करने वाला व्यक्ति प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट है या किसी टेक्नीशियन ने जांच की है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में पीसीपीएनडीटी के तहत 72 अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत हैं। लेकिन जिलेभर में बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण के ही अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जहां टेक्नीशियन या अन्य अप्रशिक्षित व्यक्ति की ओर से जांच कर रिपोर्ट दे दी जाती है। कई बार गलत रिपोर्ट को लेकर सेंटरों पर हंगामा हो चुका है। यही नहीं पोर्टेबल मशीन से गांव-गांव जाकर जांच करने के मामले भी सामने आ चुके हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने मशीन जब्त कर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब एक बार फिर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि विगत वर्ष चार सेंटरों को सील कर संचालक के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया जा चुका है। लगातार शिकायतें मिलने पर एक बार फिर मानक विहीन सेंटरों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। बीते मंगलवार को सात सेंटरों का निरीक्षण किया गया है। बिना पंजीकरण के जांच केंद्र के संचालन पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस: एक
पोर्टेबल मशीन से गांव-गांव जाकर करते थे जांच
अलावल देवरिया स्थित बग्गी रोड पर एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने छापा मारा था। जिसमें पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त की गई थी। संचालक पोर्टेबल मशीन लेकर गांव-गांव जाकर जांच करते थे। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने धानेपुर थाने में केस दर्ज कराते हुए संचालक अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।

केस: दो
तीन अवैध केंद्रों पर चल रहा केस
खरगूपुर सीएचसी के तहत विशुनापुर में बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर सील कर संचालक उमाशंकर तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया। गौराचौकी पर इंडियन डायग्नोस्टिक सेंटर में भ्रूण लिंग जांच की शिकायत मिलने पर छापा मारा गया, जिसमें सेंटर का पंजीकरण न होने के कारण मशीन जब्त कर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। कटरा बाजार में बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने वाले आहिल खान के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। तीनों सेंटरों के खिलाफ केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed