{"_id":"1e45b08b7b50e08aebb0454e4ca5583f","slug":"phd-bearer-village-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी धारक बना ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी धारक बना ग्राम प्रधान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की रविवार को हुई मतगणना में गांवों की सरकार तय हो गई है। इसमें कई पुराने दिग्गज जीतने में सफल रहे तो कई चित्त हो गए। कई अनपढ़ लोग मैदान मारने में सफल रहे तो कई पढ़े-लिखों ने अपनी छवि कायम की है। कटराबाजार में एक ग्राम पंचायत में जिले में चुने गए प्रधानों में अधिक पढ़े-लिखे प्रत्याशी ने चुनाव मैदान मार लिया।
कटराबाजार विकास खंड में 67 ग्राम पंचायतें हैं। यहां की ग्राम पंचायत चुर्रामुर्रा में सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए डॉ. चंद्रशेखर पांडेय विजयी रहे।
सिर पर बाप का साया न होने के बावजूद पढ़-लिखकर उच्च शिक्षा में नौकरी की तलाश में चंद्रशेखर भटकते रहे।
बहराइच में किसान डिग्री कॉलेज में एढाक पर पढ़ाने वाले चंद्रशेखर ने उच्च शिक्षा में जाने के लिए पीएचडी भी की, लेकिन स्थायी नौकरी न मिलने से चंद्रशेखर ने गांव में ही रहकर खेती करने तथा जनसंपर्क करने का काम किया।
विज्ञापन
करनैलगंज तहसील क्षेत्र के कटरा बाजार में पहले चरण में चुनाव हुआ था। रविवार को मतगणना के बाद डॉ. चंद्रशेखर पांडेय चुनाव जीत गए।