फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Performed by trainee teachers

प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2015 11:43 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
मौलिक नियुक्ति को लेकर प्रशिक्षु शिक्षक लामबंद हो गए हैं। मौलिक नियुक्ति व बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मंगलवार को बीआरसी केंद्रों पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। शीघ्र नियुक्ति व बकाया मानदेय न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रशिक्षु शिक्षकों ने डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र बीएसए को भेजा है।
विज्ञापन


बलरामपुर, शिवपुरा, रेहरा बाजार, गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर व गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक संसाधन केंद्रों के सामने मंगलवार को सैद्घांतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति व बकाया मानदेय को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक विजय, सुनील सिंह, रवि कुमार, राम जनक वर्मा, संजय पांडेय, साधना, आकांक्षा सिंह आदि ने कहा कि नियुक्ति के बाद से तीन माह तक तैनाती पाने वाले स्कूलों में क्रियात्मक प्रशिक्षण प्राप्त करके डायट समेत नौ बीआरसी व एक नगर संसाधन केंद्र पर सैद्घांतिक प्रशिक्षण भी तीन माह का पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मौलिक नियुक्ति प्राथमिक स्कूलों में होना था लेकिन अभी तक मौलिक नियुक्ति से संबंधित कोई भी सूचना बीएसए कार्यालय से जारी नहीं की गई है। प्रशिक्षण अवधि का मानदेय भुगतान भी अभी तक नहीं हो सका है।

इससे प्रशिक्षु शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बीएसए को भेजा है। बीएसए जय सिंह ने बताया कि जिले में 1433 प्रशिक्षु शिक्षकों की प्राथमिक स्कूलों में तैनाती की गई थी। सभी को एक साथ स्कूलों में जॉइन नहीं कराया गया है।


आगामी 20 अगस्त को 835 प्रशिक्षु शिक्षकों का सैद्घांतिक प्रशिक्षण पूरा होगा। प्रशिक्षण अवधि पूरा होते ही सभी प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति प्राथमिक स्कूलों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed