फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Performed by Manrega laborers

मनरेगा श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Performed by Manrega laborers
गैसड़ी ब्लॉक के पुरैना गांव में शनिवार को मनरेगा श्रमिकों ने बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से डीएम को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल बकाया भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पुरैना गांव के मनरेगा श्रमिक दिनेश कुमार, कन्हैया लाल, चिनके, पहलवान, कमला, सुखना, फेरन,  सुखराजी, लीला देवी, राजेश आदि ने एक माह से बकाया मजदूरी का भुगतान न होने पर बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


श्रमिकों का आरोप है कि एक माह पहले गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया है। इसमें श्रमिकों ने मजदूरी की मगर उन्हें भुगतान पाने के लिए ग्राम प्रधान के घर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक के बीडीओ, सचिव, कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से भुगतान के बारे में कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई।

ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने श्रमिकों को बताया कि मजदूरी भुगतान के लिए कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से बीडीओ को बिल उपलब्ध करा दिया है।

बीडीओ हरिनारायण ने बताया कि सभी श्रमिकों के बैंक खाते में मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। मामले की शिकायत मिली है। जांच कराकर शीघ्र ही मजदूरी के भुगतान की व्यवस्था कराई जाएगी।


डीएम प्रीति शुक्ला ने मनरेगा उपायुक्त शेषमणि सिंह को मामले की जांच का निर्देश दिया है। साथ ही जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को मनरेगा के कार्य में तेजी लाने व श्रमिकों के तत्काल मजदूरी का भुगतान कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed