फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People simmering with rain and cold wave

मौसम ने ली करवट, बारिश व शीतलहर से ठिठुरे लोग

Fri, 13 Dec 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
People simmering with rain and cold wave
गोंडा में मसकनवा के पठखौली रेलवे क्रासिंग में निर्माणाधीन पुलिया के कारण सड़क पर फैला कीचड़। - फोटो : GONDA
गोंडा। मौसम ने शुक्रवार को अचानक ऐसा रंग बदला कि लोग सिहर उठे। सुबह की बारिश के साथ शीतलहरी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। अभी तक सुबह धूप से सामना होने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम के तेवर से लोगों कांप उठे। बारिश ने लोगों के जहां कदम रोके रखा, वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी अधिकारियों की ओर से स्कूल बंद न किए जाने से बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। शुक्रवार को पूरे दिन स्कूल बंद किए जाने की मांग उठती रही, लेनिक सुनवाई नही हुई। मौसम विभाग ने अभी मौसम में ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

ठंड के मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, स्थिति यह है कि लोगों को दिन भर ठंड से बचाव करते देखा गया। लोग सर्द हवाओं से कांप रहे थे तो बाहर निकलने से बचते दिखे। स्थिति यह रही कि बहुत ही कम संख्या में लोग घरों से निकले। शहर के चौक क्षेत्र में भी सन्नाटा रहा, बाजार में भीड़ कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से लोग परेशान दिखे। अभी प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नही की गई है। बस स्टाप और अस्पताल में भी ठंड से बचाव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही रही। रैन बसेरों में अलाव आदि के इंतजाम नही है। स्कूलों और कॉलेजों में भी बच्चों को ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्कूल में छुट्टी न होने के बाद भी एक लाख से अधिक बच्चे स्कूल नही गए है।
विज्ञापन

स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार ठंड बढ़ने और सुबह बारिश होने से बच्चे स्कूल नही आए। पूरे दिन मौसम में सर्दी बरकरार रही। करीब 4 बजे के आसपास आधे घंटे के लिए धूप निकली भी लेकिन तेज हवा से धूप का कोई असर नहीं रहा। इसके साथ ही चंद देर में ही फिर बदली हो गई और मौसम में ठंड बढ़ी रही। शाम से फिर गलनभरी ठंड शुुरू हो गई। हवाओं में सर्दी चरम पर रही। जिले का तापमान शाम को अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएसए मनिराम सिंह कहते हैं कि ठंड की स्थिति देखा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्कूलों के सबंध में निर्णय लिया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. उपेन्द्र सिंह ने बताया कि बारिश से किसानों को लाभ होगा। फसलें सिंचाई के लिए तैयार हैं। हल्की सिंचाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed