फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Peopleश's worship on nagpanchami

लोगों ने नागपंचमी पर की पूजा

Sun, 07 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Peopleश's worship on nagpanchami
पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
नागपंचमी पर्व रविवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में नाग देवता को दूध व लईया अर्पण कर लोगों ने सुख-समृद्धि एवं जीवन रक्षा का आशीर्वाद मांगा गया। शिव मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा कर मानव कल्याण की कामना की। शाम को सिटी पैलेस ग्राउंड पर बच्चों ने गुड़िया पीटी और मेले का आनंद लिया। 
विज्ञापन


श्रावण शुक्ल की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि एक किसान अपने दो पुत्रों के साथ खेत में हल चला रहा था। हल चलाते समय नाग की मौत होने से नाराज नागिन ने किसान के पूरे परिवार को डंसने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन


रात में नागिन ने किसान, उसकी पत्नी व दो पुत्रों को डंस लिया। किसान की पुत्री रात के अंधेरे में बच गई। सुबह होने पर नागिन जब पुत्री को डंसने आई तो उसने रास्ते में दूध से भरा कटोरा रखकर नागिन से क्षमा याचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागिन ने प्रसन्न होकर किसान, उसकी पत्नी और दोनों पुत्रों को जीवित कर दिया। तभी से श्रावण शुक्ल की पंचमी तिथि को नागपंचमी पर्व मनाया जाता है। नागपंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ नाग देवता को खीर अथवा दूध-लईया अर्पण करने तथा सुगंधित पुष्प व चंदन से पूजा करने का विशेष महत्व है।

इसी मान्यता के अनुसार नागपंचमी पर रविवार को घरों में महिलाओं ने सफेद व सुगंधित फूलों तथा चंदन से नाग देवता की पूजा करके दूध-लईया अर्पण किया। शिव मंदिरों में भी नाग देवता की पूजा के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं।

सुबह से देर रात तक मंदिरों में नाग देवता की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि एवं जीवन रक्षा का आशीर्वाद मांगा गया। झारखंडी मंदिर, पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम, उतरौला के दुखहरण नाथ एवं राजापुर भरिया जंगल के कल्पेश्वर नाथ मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


रविवार शाम को नागपंचमी पर सिटी पैलेस में मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने सिटी पैलेस प्रांगण में गुड़िया पीटकर खुशी मनाई। सिटी पैलेस पर देर शाम तक लोगों ने मेले का आनंद उठाया। नगर पालिका बलरामपुर की अध्यक्ष इशरत जमाल ने मेले में आने वाले लोगों के लिए स्टॉल लगाकर ठंडा पानी उपलब्ध कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed