{"_id":"5e0b87088ebc3e880072a093","slug":"people-immersed-in-new-year-celebration-gonda-news-lko500590426","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में डूबे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न में डूबे लोग
विज्ञापन
गोंडा के रघुकल विद्यापीठ में नए वर्ष के स्वागत में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : GONDA
गोंडा। नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के होटलों व रेस्तरां में जश्ने शाम की धूम रही। शाम से ही जगह-जगह पार्टियों शुरु हुईं और देर रात नए साल का स्वागत किया। नए साल में तरक्की की उम्मीदों के साथ दिन से ही पलक पांवडे़ बिछाए रहे। लोग जश्ने शाम की पार्टी में शामिल होकर नए साल में मौज-मस्ती करेंगे। नए साल की पहली किरण निकलते ही स्नान ध्यान कर माता के मंदिरों व शिवालयों में हवन-पूजन कर ईष्टदेव से नए साल की शुरुआत शुभकारी होने के साथ ही पूरा साल बेहरत गुजरे। इसकी कामना करेंगे।
नए साल का खुमार युवाओं में खासा दिखा। मंगलवार को भी लोगों ने हनुमानगढ़ी में पूजन अर्चन कर नए साल पर सफलता का आशीर्वाद मांगा। शहर के निवासी व शिक्षक निशांत कुमार श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम किया और बच्चों के साथ नए साल का स्वागत किया। रघुकुल विद्यापीठ में बच्चों ने नए साल के स्वागत में कार्यक्रम प्रस्तुत किया और शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रबंधक सुमित भूषण सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
नए साल में 100 से अधिक गावों में खेल मैदान निर्माण की पहल होने के साथ ही कई कार्यक्रम शुुरू होंगे। सीडीओ आशीष कुमार ने पंचायतों को विकास कार्यों को शुरू कर नए साल के स्वागत करने पर जोर दिया है। वहीं परिषदीय स्कूलों में बच्चों के साथ शिक्षक भी नए साल का स्वागत करेंगे। बीईओ करनैलगंज आरपी सिंह ब्लॉक में प्रतिभा चयन परीक्षा की तैयारी करेंगे।