फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People frightened by earthquake tremors

Gonda News: भूकंप के झटकों से सहमे लोग

Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
People frightened by earthquake tremors
गोंडा। भूकंप के दो झटकों से मंगलवार दोपहर धरती हिली तो डरे-सहमे लोग घर व कार्यस्थल से बाहर भागने लगे। बड़े भूकंप की आशंका से लोग दहशत में दिखे। फिर एक-दूसरे से फोन पर कुशलता पूछी। सोशल मीडिया पर देर शाम तक भूकंप का खुमार छाया रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को सामान्य दिनों की तरह लोग घर व कार्यालय में मौजूद थे। दोपहर दो बजकर 51 मिनट, 40 सेकेंड पर भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से घबराए लोग बाहर भागे।
विज्ञापन

भूकंप के झटके आने के बाद लोग पर्यावरण को लेकर चर्चा करते दिखे। सोशल मीडिया व आपसी बातचीत में लोगों ने पर्यावरण, अंधाधुंध विकास, उत्खनन व मशीनीकरण को दोष दिया। बाजारों में भी लोग भूकंप को लेकर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में भूकंप सिर्फ दो सेकेंड के लिए आया था। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल है। हल्के भूकंप के चलते जिले में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed