फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PDS scandal two secretaries decide on action

पीडीएस घपले में दो सचिवों पर कार्रवाई तय

Wed, 11 Nov 2015 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 11 Nov 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी घपले के मामले में सहकारिता विभाग के दो सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उप निबंधक सहकारी समितियां के निर्देश पर जांच शुरू हो चुकी है। प्रकरण में दोनों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। झंझरी के ग्राम दसियापुर व हलधरमऊ ब्लॉक के पतिसा साधन सहकारी समिति पर वितरण प्रणाली संचालित है।

विज्ञापन


साधन सहकारी समिति पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारकों को वितरण किये जाने वाले अनाज में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों को हुई। उप निबंधक सहकारी समितियां राघवेन्द्र सिंह ने मामले की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी गोंडा व अपर जिला सहकारी अधिकारी करनैलगंज को सौंपी है।
विज्ञापन


टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता किये जाने के मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है। साधन सहकारी समितियां राघवेंद्र सिंह का कहना है कि अनियमितता की जांच शुरू हो गई है। पुष्टि होने पर समिति के जिम्मेदारों के खिलाफ अनाज की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed