{"_id":"ada372985d6bec8adaf3729e905f0bb6","slug":"payments-to-farmers-in-five-days-otherwise-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में किसानों को भुगतान करें वरना कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में किसानों को भुगतान करें वरना कार्रवाई
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों का कई करोड़ रुपये दबाए बैठी बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल पर जिला प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने चीनी मिल के दो उच्चाधिकारियों को बुलाकर चेतावनी दी है कि वह हर हाल में गन्ना किसानों के बकाए का पांच दिन में भुगतान करें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बजाज चीनी मिल पर 95.71 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य की बकाएदारी है।
जिले के कुंदुरखी में स्थित बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल गन्ना किसानों से अपने क्षेत्र के गन्ने की खरीद कर पेराई कर रही है। लेकिन किसानों को उसके गन्ना मूल्य का भुगतान करने में पिछले कई माह से हीलाहवाली कर रही है। जिलाधिकारी ने इसी बात को लेकर मिल की चीनी व शीरा स्टाक को प्रशासनिक कब्जे में कर दिया था।
नियमानुसार चीनी मिल को चीनी बिक्री से प्राप्त धन का 85 फीसदी मिल के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के नाम से खुले संयुक्त खाते में जमा कर उसका भुगतान समय से किसानों को किया जाना था। इसके बावजूद चीनी मिल के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
मिल के अधिकारियों की लापरवाही पर चीनी मिल के स्टाक की निगरानी करने वाले एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने बजाज चीनी मिल के अध्याशी आलोक श्रीवास्तव व मिल के लीगल एडवाइजर एमपी वर्मा को बुधवार को तलब किया।
इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने जानकारी दी कि मिल के पास जो 85 फीसदी का 37.51 करोड़ किसानों को भुगतान करना था, मिल ने उसका भी भुगतान नहीं किया है।
इस पर एसडीएम ने मिल प्रबंध तंत्र के दोनों अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य पांच दिन के अंदर भुगतान करें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस बाबत एसडीएम सदर ने बताया कि चीनी मिल के अध्याशी को जिला गन्ना अधिकारी व उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान न किये जाने के आरोप में नोटिस जारी कर चेतावनी जारी कर दी गई है। मिल ने फिर लापरवाही की तो थाने में एफआईआर दर्ज करवा कर जेल भेजवाया जाएगा।