फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Patients with viral fever and cold and cough increased

Gonda News: वायरल बुखार और सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े

Sun, 07 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Patients with viral fever and cold and cough increased
पसका/मसकनवा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के आए। जांच करके दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

पीएचसी त्यौरासी पर जन आरोग्य मेले में आरबीएसके की डॉ. शानू सिंह ने दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक 45 मरीजों का इलाज किया। डोमाकल्पी के मलईपुरवा निवासी भगवती प्रसाद ने बताया कि ठंड लग कर बुखार आ रहा है। अंदुपुर निवासी अमित ने बताया कि पैर में चोट की दवा लेने आए थे। उतरौला निवासी जकरुन्निशा ने बताया कि सांस बढ़ी हुई है उसी की दवा लेने आई हैं। डॉक्टर ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम के रहे। फार्मासिस्ट शेर आलम खान, वार्ड बॉय धर्मेंद्र शुक्ल, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मसकनवा पीएचसी में सुबह 11 बजकर 40 मिनट तक आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा 14 मरीजों का उपचार कर चुके थे। उन्होंने बताया कि मेले में अधिकांश सर्दी, जुकाम, बीपी शुगर के मरीज आ रहे हैं। पीएचसी वीरपुर में मेले में किसी भी चिकित्सक की ड्यूटी नहीं लगाई गई। फार्मासिस्ट अवधेश शुक्ल ने दोपहर दो बजे तक 46 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed