{"_id":"61b63810b8d65a177c2267e9","slug":"passengers-will-be-able-to-travel-in-ten-trains-with-ordinary-tickets-gonda-news-lko608640976","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस ट्रेनों में साधारण टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस ट्रेनों में साधारण टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे ने 10 एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना आरक्षण कराए यात्री साधारण टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। कोरोना काल में रेलवे प्रशासन ने सभी ट्रेनों में आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने की छूट दी थी और किराया भी बढ़ाकर लिया जा रहा था। अब यात्री दस ट्रेनों से बिना आरक्षित टिकट के यात्रा कर सकेंगे और पैसे की भी बचत होगी। इस आशय का आदेश पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जारी किया है।
इसमें गोरखपुर से वाया बस्ती होकर लखनऊ और गोरखपुर से वाया बलरामपुर होकर ऐशबाग के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेनें शामिल हैं। बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एससी प्रसाद ने पूर्वोत्तर रेलवे के10 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर यात्रा करने के लिए अनुमति दे दी है।
इन ट्रेनों में गोरखपुर से चलकर वाया बस्ती होकर लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन, बनारस से होकर लखनऊ के बीच चलने वाली गोरखनाथ एक्सप्रेस ट्रेन और गोरखपुर से वाया बलरामपुर होकर ऐशबाग के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन सहित 10 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के सीसीएम के इस आदेश से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के लोग बिना आरक्षण के जनरल टिकट लेकर यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे यात्रियों का 15 से लेकर 30 रुपये तक का किराये में भी बचत होगी। वहीं रेलवे को भी राजस्व में काफी बढ़ोतरी होगी। ट्रेन के एक कोच में निर्धारित 72 यात्री यात्रा करते थे। अब उसमें करीब डेढ़ सौ यात्री यात्रा कर सकेंगे।