फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Passengers and traders in distress due to heavy vehicles being stopped on Sanjay Setu

Gonda News: संजय सेतु पर भारी वाहनों की रोक से यात्री व व्यापारी बेहाल

Fri, 17 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Passengers and traders in distress due to heavy vehicles being stopped on Sanjay Setu
करनैलगंज। सरयू नदी पर बने संजय सेतु पर रोडवेज बसों और मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से देवीपाटन मंडल के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इससे समय और किराया दोनों में वृद्धि हो गई है। लखनऊ जाने के लिए ट्रेनों के सीमित विकल्प होने के कारण दैनिक यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अशोक सिंघानिया, धर्मपाल यादव आदि ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पुल के दोनों किनारों पर शटल बसों की व्यवस्था की जाए। दूसरी ओर, मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

गिट्टी, मौरंग और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने से बाजारों में महंगाई तेजी से बढ़ी है। ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों का कहना है कि सुगम मार्ग न होने से कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed