{"_id":"603140918ebc3ee8f61a40ee","slug":"pankaj-became-a-member-of-the-northeast-railway-consultative-committee-gonda-news-lko565863686","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे परामर्शदात्री समिति के तीसरी बार सदस्य बने पंकज श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे परामर्शदात्री समिति के तीसरी बार सदस्य बने पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
गोंडा। रेल सेवाओं में सुधार के साथ रेल यात्रियों के हित में सक्रिय रहने वाले भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की संस्तुति पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक ने क्षेत्रीय रेल परामर्शदात्री समिति का तीसरी बार सदस्य मनोनीत किया है।
महाप्रबंधक ने पंकज श्रीवास्तव को 31 जनवरी 2023 तक दो वर्षों के लिए का क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का अधिकृत सदस्य मनोनीत किया है। पंकज के मनोनयन पर शनिवार को उनके स्टेशन रोड स्थित आवास पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
पंकज श्रीवास्तव इसके पूर्व 2014 से पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद एवं बहराइच रेल मार्ग पर मेल एक्सप्रेस एवं पैसेंजर सवारी गाड़ियों का पुन: संचालन कराने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
पंकज के मनोनयन पर भाजपा नेता शुभम त्रिपाठी, संदीप मेहरोत्रा, पूर्व प्रमुख राजेश तिवारी, उमेश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, मो. मोहसिन, राजू कश्यप व अनिल गौतम ने उन्हें बधाई दी है।