{"_id":"6a7768af3e1c2254910b6567","slug":"panic-in-barkhandi-purwa-due-to-sighting-of-wild-animals-gonda-news-c-100-1-slko1026-163887-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बरखंडी पुरवा में जंगली जानवर दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बरखंडी पुरवा में जंगली जानवर दिखने से दहशत
Sat, 08 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। चौखड़िया के मजरा बरखंडी पुरवा में जंगली जानवर दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बचते रहे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ समूह में खेतों में जाकर निगरानी की। रात में कई मजरों के लोग मवेशियों की सुरक्षा के लिए जागते रहे।
ठाकुर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्होंने गन्ने के खेत से निकलकर दूसरे खेत की ओर जा रहे जंगली जानवर को देखा था। जानवर तेंदुआ जैसा लग रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वन दरोगा कमल सिंह ने मौके से मिले पगचिह्नों की तस्वीरें भी लीं, लेकिन जंगली जानवर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
रघुराज सिंह ने बताया कि आसपास के करीब आधा दर्जन मजरों में लोग भयभीत हैं। हाल ही में जैतपुर गांव से तेंदुआ पकड़े जाने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। क्षेत्र में चारों तरफ गन्ने के खेत होने से जंगली जानवर की तलाश करना भी मुश्किल है। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों की सुरक्षा के लिए रात में भी निगरानी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक ने बताया कि पगचिह्नों से तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगली जानवर दोबारा दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया है। तुलसीपुर माझा में पिंजरा भी लगाया गया है।