फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panic due to crocodile in the pond of Katra Bhogchand village

Gonda News: कटरा भोगचंद गांव के तालाब में मगरमच्छ से दहशत

Fri, 20 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panic due to crocodile in the pond of Katra Bhogchand village
नवाबगंज (गोंडा)। गांव के तालाब में विशालकाय मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटरा भोगचंद में में स्थित तालाब में शुक्रवार की दोपहर में ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ देखा। सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई। इससे गांव वालों में दहशत है। खजुरिया गांव निवासी सरवन कुमार सिंह ने बताया कि गांव के किनारे स्थित तालाब में मवेशी पानी पीने के लिए जाते हैं और गांव के बच्चे भी तालाब के किनारे खेलते रहते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में मगरमच्छ होने की सूचना सरयू घाट पुलिस चौकी और वन विभाग को दी गई है, लेकिन अभी तक मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। वन दरोगा अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि गांव में मगरमच्छ होने की सूचना मिली है। शीघ्र ही उसे पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed