{"_id":"6109799e8ebc3e88b7039248","slug":"panchayat-building-gift-to-33-gram-panchayats-gonda-news-lko589773893","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 ग्राम पंचायतों को मिलेगी पंचायत भवन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 ग्राम पंचायतों को मिलेगी पंचायत भवन की सौगात
विज्ञापन
गोंडा। झंझरी अंतर्गत 92 ग्राम पंचायतों के 33 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन की सौगात गांव के लोगों को जल्द ही मिल जाएगी। इसमें पांच ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनकर तैयार हो गया है।
अपर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रभारी एडीओ पंचायत झंझरी हेमचंद्र यादव ने मंगलवार को भगहरबुलंद के पंचायत भवन का निरीक्षण किया। बताया कि झंझरी के डड़वा दसौतिया, मोकलपुर, नरायनपुरबली, गढ़वलिया, सीहांगाव, बड़गांव, लक्ष्मनपुर जाट, फिरोजपुर तरहर, पथवलिया, चन्दवतपुर, कस्टुआ, खिरई खिरवा, बेहड़ा चौबे, माधवपुर चकत्ता, छावनी सरकार, भगहरबुलंद, बनघुसरा, सोनीहरलाल, गंगापुर, पिपरापदुम, गुलरिहा, भमैचा, इमरती विसेन, चकसड़, मांदे, छाछपारा कानूनगो, नरायनपुरईधा, कटहामाफी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है।
प्रभारी एडीओ पंचायत झंझरी हेमचंद्र यादव ने संबंधित ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को निर्देश दिया है कि एक पखवारे में पंचायत भवन को पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने विकास खंड अंतर्गत पुराने पंचायत भवन को 15 वें वित्त व राज्य वित्त आयोग से शीघ्र मरम्मत करने बात कही अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मोतीगंज झंझरी के पांच ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनकर तैयार हो गया है। शिवा बख्तावर, सरैयामाफी, ठोरहंस, मल्थुआ शाहजोत, रामनगर तरहर इन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों ने मानक के अनुरूप पंचायत भवन बनवाकर तैयार कर दिया है।
एक साथ एक ही छत के नीचे प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, लेखपाल, एएनएम, सभी बैठकर गांव के लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे। लोगों को परिवार रजिस्टर नकल व लेखपाल से खसरा लेने के लिए ब्लाक व तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।