फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Palki reached Gurudwara, celebrated with fireworks

Gonda News: गुरुद्वारा पहुंची पालकी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Sat, 04 Jan 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Palki reached Gurudwara, celebrated with fireworks
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल पंजप्यारे। - संवाद 
करनैलगंज (गोंडा)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा में फूलों से सजी पालकी निकाली गई। शोभायात्रा गुरुद्वारा पहुंची तो जमकर आतिशबाजी की गई। सिख समाज के लोगों ने जश्न मनाया। गुरुवाणी से पूरा नगर गुंजायमान रहा। पूरे दिन गुरुद्वारा में लंगर चलता रहा।
विज्ञापन

नगर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शबद-कीर्तन के साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गतका दल के कलाकारों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। सिख धर्मावलंबियों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर अरदास लगाई। दोपहर बाद गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन


विधायक अजय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, आशीष गिरि सहित तमाम लोगों ने नगर पालिका द्वार पर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिख समाज के लोग पानी डालकर सड़क को साफ कर रहे थे। उसी पथ पर पंजप्यारे आगे-आगे चल रहे थे। पीछे फूलों से सजी वाहन की पालकी में गुरुग्रंथ साहिब और गुरुनानक देव जी की प्रतिमा रखी थी। महिलाओं की टोली गुरुवाणी गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर देर शाम पुनः गुरुद्वारा पहुंची। जहां जमकर आतिशबाजी हुई। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र सिंह, पृथीपाल सिंह पाले, जोगेंद्र सिंह जानी, हरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, इंदरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, मनोहर छाबड़ा, डॉ. पुनीत सिंह मौजूद रहे।

सरकारी अस्पताल में भर्ती कोहरे में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए पिता, बेटी, बेटा व चालक। संवाद

सरकारी अस्पताल में भर्ती कोहरे में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए पिता, बेटी, बेटा व चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed