{"_id":"6acbcf615f954db03700901d","slug":"paid-tribute-to-sheetlu-baba-on-his-death-anniversary-gonda-news-c-100-1-gon1041-167743-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुण्यतिथि पर शीतलू बाबा को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुण्यतिथि पर शीतलू बाबा को किया नमन
Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज में संस्थापक शीतला प्रसाद सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करत
बेलसर। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक एवं पूर्व विधायक शीतला प्रसाद सिंह उर्फ शीतलू बाबा की 24वीं पुण्यतिथि रविवार को विद्यालय परिसर में मनाई गई। लोगों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आचार्य पंडित दीपक शास्त्री ने हवन-पूजन और शांति पाठ कराया। गायत्री परिवार के रवींद्र सिंह राठौड़ ने दीप यज्ञ कराया।
श्रीराम सभागार में पूर्व प्रधानाचार्य देवकली प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य अतिथि योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शीतलू बाबा ने अपना जीवन शिक्षा, किसानों और शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। विशिष्ट अतिथि वीर विक्रम सिंह ने उन्हें जनप्रिय नेता बताते हुए उनके जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कवि पवन गोंडवी और हरिराम शुक्ल ने काव्यपाठ के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर अजीत सिंह, रामनाथ पांडेय, लियाकत अली, शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पदमनाथ पांडेय, मजहरुल हक अंसारी, डॉ. मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।