{"_id":"fabb655481a9d40fc2926de15b7acf46","slug":"outstanding-cane-price-paid-to-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का बकाया गन्ना मूल्य दिलाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का बकाया गन्ना मूल्य दिलाया जाए
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के किसानों का बकाया गन्ना मूल्य दिलाने व चीनी मिलें संचालित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में रालोद के जिलाध्यक्ष सिद्धदेव सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मेें किसानों की हालत दयनीय होती जा रही है।
बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से किसान कर्ज के बोझ से परेशान हैं। दूसरी ओर चीनी मिलों का संचालन न होने से किसान अपना गन्ना 170-200 रुपये क्विंटल की दर क्रेशर पर बेचने को मजबूर हैं।
उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि प्रदेश की चीनी मिलों को जल्द चलाया जाए और गन्ना किसानों का बकाया दिलाया जाए। गन्ने का मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि उक्त मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं हुईं तो रालोद कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अर्जुन वर्मा, सूर्य नारायन सिंह, आदित्य वर्मा, श्रीराम त्रिपाठी, राधेश्याम मौर्य, शीतला प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।