फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Outsiders are examining and prescribing medicines in OPD, video goes viral

Gonda News: ओपीडी में जांच व दवा लिख रहे बाहरी, वीडियो वायरल

Sat, 31 Aug 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Outsiders are examining and prescribing medicines in OPD, video goes viral
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओपीडी में बाहरी लोगों की ओर से मरीजों को दवा व जांच लिखने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमडब्ल्यू खान ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर के साथ बैठकर एक मेडिकल स्टोर के प्रतिनिधि का दवा व जांच लिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संबंधित व्यक्ति मरीजों को दवा व जांच लिखकर एक निर्धारित मेडिकल स्टोर से लेने का निर्देश देता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि लगभग प्रत्येक ओपीडी में कोई न कोई बाहरी व्यक्ति ही डॉक्टरों के इशारे पर बाहर की दवा लिखता है, ताकि जांच होने पर डॉक्टर आसानी से बच सके। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो ओपीडी संख्या नौ का है। दवा लिखने वाला व्यक्ति हॉस्पिटल से संबंधित नहीं है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमडब्ल्यू खान ने कहा कि प्राचार्य का सख्त आदेश है कि कोई बाहरी व्यक्ति बिना काम के ओपीडी में नहीं बैठ सकता है। वायरल वीडियो की जांच करवाकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed