फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Outpost reached by killing cousin sister-in-law

चचेरी भाभी की हत्या कर पहुंचा चौकी

Thu, 15 Oct 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Outpost reached by killing cousin sister-in-law
गोंडा में करनैलगंज के बुढ़वलिया गांव में हत्या के बाद लक्ष्मी के घर पर लगी भीड़। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। चचेरी भाभी के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग में कुछ दिनों पहले भाभी ने देवर से दूरी बना ली। बेरुखी से तंग देवर ने गुरुवार की दोपहर बांके से मारकर भाभी की हत्या कर दी। उसने भाभी का दाहिना हाथ काटकर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद खून से लथपथ बांका लेकर वह भंभुवा पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बोला भाभी ने प्यार ठुकराया तो मार डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में महिला के ससुर ने कोतवाली करनैलगंज में चचेरे भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाल करनैलगंज मनीष जाट ने बताया कि क्षेत्र के बुढ़वलिया गांव के रहने वाले अंगनू और नान्हू दो सगे भाई हैं। कोतवाल के मुताबिक नान्हू का बेटा हीरालाल लुधियाना में रहकर नौकरी करता है। हीरालाल की पत्नी लक्ष्मी यहां ससुर नान्हू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। लक्ष्मी का उसके चचेरे देवर राकेश पुत्र अंगनू से प्रेम प्रसंग था। दो माह पहले किसी बात को लेकर देवर राकेश की चचेरी भाभी लक्ष्मी से बातचीत बंद हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों में दूरियां बढ़ गईं। भाभी की बेरुखी से खफा राकेश ने गुरुवार को भाभी लक्ष्मी (28) की बांका से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

उसने लक्ष्मी का दाहिना हाथ भी बांके से काटकर अलग कर दिया। इसके बाद बांका लेकर वह खुद पुलिस चौकी भंभुवा पहुंच गया। हाथ में खून से लथपथ बांका देखकर चौकी पर मौजूद सिपाही जब तक कुछ समझते वह बोला ‘भाभी हमार प्यार ठुराइन हम उन्हय मार डाला।’ पुलिस कर्मियों ने चौकी प्रभारी समेत आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल करनैलगंज मनीष जाट मौके पर पहुंचे और परिवार व गांव के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में लक्ष्मी के ससुर नान्हू ने कोतवाली करनैलगंज में आरोपी भतीजे राकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंभुवा पुलिस ने की होती कार्रवाई तो बच सकती थी लक्ष्मी की जान
बुढ़वलिया गांव के रहने वाले राकेश ने चचेरी भाभी से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान चचेरी भाभी लक्ष्मी ने जब उससे बोलचाल बंद कर दी तो वह राकेश ने दो माह पहले अगस्त में लक्ष्मी को मार डालने की कई बार धमकी दी थी। इसकी शिकायत लक्ष्मी के पति हीरालाल ने अगस्त माह में ही कोतवाली करनैलगंज पुलिस से की थी। मगर भंभुवा पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे राकेश के हौसले बुलंद थे। गुरुवार को राकेश ने बांके से चचेरी भाभी का कत्ल कर दिया।

एकतरफा प्यार में अंजाम दी वारदात
भाभी के प्रेम में अंधे हुए देवर की करतूत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। गांव वालों का कहना है कि आरोपी राकेश अपनी चचेरी भाभी लक्ष्मी (28 वर्ष) एकतरफा प्यार करता था। दो माह पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद के चलते दूरियां बढ़ गई। जिसके बाद बातचीत बंद हो गई। लक्ष्मी को उससे बात करना कभी पसंद नहीं था। गुरुवार को जब लक्ष्मी अपने घर से थोड़ी दूर पर बने शौचालय की तरफ जा रही थी तो राकेश ने बांके से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। लक्ष्मी ने अपना बचाव करने के लिए हाथ को ऊपर उठाए तो उसके हाथ काट डाले। क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय का कहना है कि यह घटना युवक के एकतरफा प्यार की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed