फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Order to merge 105 schools in three districts remains intact

Gonda News: तीन जिलों में 105 स्कूलों में विलय का आदेश बरकरार

Sun, 10 Aug 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Order to merge 105 schools in three districts remains intact
गोंडा। देवीपाटन मंडल के बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में 105 स्कूल विलय किए गए। बीएसए की ओर से एक किलोमीटर से अधिक दूरी व 50 से कम नामांकन के मानक के आधार पर बाकी बचे स्कूलों का विलय आदेश निरस्त कर एडी बेसिक को रिपोर्ट सौंपी है। जबकि गोंडा में बच्चों व शिक्षकों को एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय का चक्कर काटने पर मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिले में 50 से कम नामांकन होने के चलते दो चरणों में करीब 239 विद्यालय विलय का आदेश जारी किया जा चुका है। मगर सरकार के मानक के अनुसार विभागीय अधिकारी कोई निर्णय नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों व शिक्षकों को एक स्कूल से दूसरे स्कूल दौड़ाया जा रहा है। इसकी बानगी के तौर परसपुर ब्लॉक का पूरे रघुनाथ उच्च प्राथमिक विद्यालय को देखा जा सकता है। शिक्षकों ने बताया कि यहां 33 बच्चे और एक शिक्षक होने के चलते पिछले दिनों स्कूल को मझौरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में विलय कर दिया गया। जहां बच्चे व शिक्षक शिफ्ट हुए तो विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने अपने आदेश को संशोधित कर संबंधित विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरवा में विलय कर दिया। पिछले दिनों बच्चों व शिक्षकों को गोविंदपुरवा में शिफ्ट किया गया। यहां के शिक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक बार फिर से पूरे रघुनाथ विद्यालय का सर्वे किया गया है। हालांकि विद्यालय संचालन को लेकर भविष्य में क्या होगा उनको इसकी जानकारी नहीं है, मगर विलय प्रक्रिया के बाद अब तक दो विद्यालयों का चक्कर काट चुके हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बावजूद इसके कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं जारी किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए का दावा: जल्द होगा विलय के आदेश पर निर्णय


बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूलों के विलय के आदेश पर विचार किया जा रहा है। दूरी व नामांकन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही विद्यालय विलय के आदेश पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अभी तक जिले में विलय के आदेश को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है।

गोंडा की नहीं मिली रिपोर्ट

विलय की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसमें श्रावस्ती में 32, बलरामपुर में 37 और बहराइच में 36 स्कूलों का विलय किया गया है। बाकी आदेश रद्द किए जा चुके हैं। हालांकि गोंडा बीएसए की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। ऐसे में फाइनल विलय किए गए स्कूलों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। रिपोर्ट मांगी जा रही है।

---राम सागरपति त्रिपाठी, एडी बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed