{"_id":"67ae322a8950c0a271035b4b","slug":"order-for-investigation-against-bsa-and-exen-gonda-news-c-100-1-slko1026-132623-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीएसए व बाढ़ खंड के एक्सईन के खिलाफ जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीएसए व बाढ़ खंड के एक्सईन के खिलाफ जांच के आदेश
Thu, 13 Feb 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता व बीएसए के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
गोंडा निवासी आकाश यादव ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें तीन जून 2024 से अब तक किए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं और धन उगाही का आरोप लगाया। इस पर मंडलायुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त को पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।
सेमरा कालोनी निवासी राम सरन सिंह ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र दिया। इसमें बीएसए सहित अन्य अधिकारियों व कर्मियों पर मृतक आश्रितों की नियुक्तियों में धन उगाही, वेतन सत्यापन के नाम पर रिश्वत और शिक्षकों का शोषण करने का आरोप लगाया है। सत्यापन की प्रक्रिया को जान-बूझकर लंबित रखने के साथ ही अन्य आरोप लगाए हैं। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने शिवपुर सीएचसी के अंतर्गत आने वाले ईटहा पीएचसी के बंद होने की शिकायत पर अपर निदेशक स्वास्थ्य से रिपोर्ट मांगी गई है। (संवाद)