फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   opretion,patient death in hospital,allegation

पथ्ररी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

Sat, 16 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
opretion,patient death in hospital,allegation
गोंडा। जिला अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला को होश ही नहीं आया। शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। जबकि महिला के पति ने शुक्रवार को ही ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के सहयोगी पर 3500 रुपये वसूलने और इसके बाद भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। पीड़ित पति ने मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बेलसर के परसदा निवासी ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर जवाहिर ने पत्नी नीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। नीता के पेट में पथरी थी। इसका ऑपरेशन होना था। मगर ऑपरेशन के बाद नीता को होश ही नहीं आया और शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। जवाहिर का आरोप है कि नीता के ऑपरेशन के लिए उससे 3500 रुपये की वसूूली की गई। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर चेक किए बिना ही ऑपरेशन कर दिया गया। इसी लापरवाही के चलते नीता की मौत हुई है। उसने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. वीके गुप्ता का कहना है कि मरीज के परिजन से किसी बाहरी व्यक्ति ने पैसे ले लिए थे। पैसे वसूलने वाले बाहरी व्यक्ति की पहचान कराकर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed