{"_id":"6875462f7627957ab106eb6d","slug":"opd-opened-after-holiday-1792-patients-registered-gonda-news-c-100-1-gon1001-140788-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, 1792 मरीजों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, 1792 मरीजों ने कराया पंजीकरण
Mon, 14 Jul 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सोमवार को मरीजों से खचाखच भरी हुई थी। पंजीकरण काउंटर व क्षेत्रीय निदान केंद्र के विभिन्न पटलों पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रही। इस बीच दवा लेने के लिए भी मरीजों में धक्का मुक्की होती रही। दोपहर दो बजे तक 1792 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
रविवार की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह से भीड़ जुटना शुरू हो गई। नौ बजे तक पंजीकरण काउंटर पर महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लग गई। वहीं डॉक्टरों की ओपीडी में व बाहर गैलरी में मरीज खचाखच भर गए। पंडरी कृपाल से आई सुनीता देवी ने बताया कि बच्चे को दिखाना है। एक घंटा पहले अस्पताल आई हूं अभी तक डॉक्टर के पास नहीं पहुंच सकी । यहीं हाल मेडिसिन विभाग का रहा। यहां तीन अलग-अलग डॉक्टरों की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। दोपहर दो बजे तक तीनों ओपीडी में 530 मरीजों का उपचार हुआ। फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि सबसे अधिक मरीज, पेट दर्द, उल्टी दस्त, बुखार के रहे।
दवा लेने के लिए धक्का मुक्की
-ओपीडी के बाद सबसे अधिक भीड़ जांच कराने व दवा लेने के लिए हुई। क्षेत्रीय निदान केंद्र में पंजीकरण कराने व सैंपल देेने के लिए धक्का मुक्की होती रही। सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को कतारबद्ध कराया। वहीं दवा लेने के लिए भी मरीजों में नोकझोंक होती रही।