फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ontractors protested against the EXEN

Gonda News: एक्सईएन पर आरोप लगा ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
ontractors protested against the EXEN
गोंडा। सिंचाई विभाग परिसर में ठेकेदारों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करके नाराजगी व्यक्त की। सरयू नहर खंड चार के अधिशासी अभियंता दुर्गेश गर्ग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ठेकेदार समिति सिंचाई विभाग के बैनर तले जुटे ठेकेदारों ने कहा कि 10 अक्तूबर को नहरों की सिल्ट सफाई के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। जिसमें मशीन से कार्य और उसकी रीडिंग लेने की बात कही गई है। ठेकेदारों का कहना है कि किसी अन्य जनपद में इस तरह की व्यवस्था नहीं है। वहीं, 80 लाख रुपये का भुगतान बिना निविदा के करने का भी आरोप लगाया है। देवेश पांडेय, सुजीत सिंह, अनिल श्रीवास्तव, संजय पाठक, सुशील कुमार सिंह, अनिल सिंह, मयाराम सहित अन्य का कहना है कि वह लोग निविदा का बहिष्कार करेंगे। दूसरी तरफ सरयू नहर खंड चार के अधिशासी अभियंता दुर्गेश गर्ग का कहना है कि प्रक्रिया को स्पष्ट करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हर जगह पारदर्शिता जरूरी है। ठेकेदार बेवजह आरोप लगा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed