फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Only those who have been vaccinated will have weapons renewal and a map

यूपी : अब कोविड वैक्सीनेशन कराने वालों का ही शस्त्र रिनीवल व नक्शा होगा पास

Wed, 19 May 2021 07:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 19 May 2021 07:29 PM IST
सार

कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने बताया कि अब उनके यहां शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने वाले तथा नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए नक्शा पास कराने के लिए कोविड का टीका लगवाने का प्रमाणपत्र देना होगा। 

विज्ञापन
Only those who have been vaccinated will have weapons renewal and a map
वैक्सीन लगवातीं युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने एक अभिनव पहल की है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब उनके यहां शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने वाले तथा नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए नक्शा पास कराने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को कोविड का टीका लगवाने का प्रमाणपत्र देना होगा। तभी उनका शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण व नक्शा पास हो सकेगा।

विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह प्रयास कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड का टीका लग जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए आने वाले तथा नक्शा पास कराने वाले लोगों का टीकाकरण हो जाएगा। उन्होंने अपील की है कि कोविड के दोनों भारतीय टीके कोवैक्सीन व कोविशील्ड पूरी तरह से कारगर व प्रभावी हैं, इसलिए भ्रांतियों और अफवाहों को छोड़कर अपनी बारी आने पर कोविड का टीका जरूर लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed