फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Only Sardar could have merged princely states with India:

समाजवादियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Only Sardar could have merged princely states with India:
गोंडा। भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रविवार को पटेल सेवा संस्थान में पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन वर्मा तथा आयोजक सपा नेता सूरज सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

आयोजक सूरज सिंह ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को याद करते हुए कहा कि यह मंत्री जी का सपना था। आज पूरा हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने रियासतों को मिला कर देश को अखंड बनाया था आज उसी तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव शोषितों, वंचितों व पीड़ितों को एक कर उनकी मजबूती के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता सूरज सिंह ने अपने पिता पूर्व मंत्री पंडित सिंह को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2021 को उनके पिता पंडित सिंह इस संस्थान में आए थे और वादा किया था कि पटेल जी की जयंती पर लौह पुरुष की भव्य प्रतिमा स्थापित कराएंगे।
वह तो अब नहीं रहे लेकिन पुत्र होने के नाते उनका दायित्व था कि उनके सपने को पूरा करें। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर वह हमेशा लोगों की सेवा में दिनरात जुटे रहेंगे। पटेल सेवा संस्थान की मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन ने कहा कि पूर्व मंत्री की हसरत को सभी समाजवादी पूरा करने के लिए जुटे हैं।

उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए सरदार पटेल की तरह समाजवादियों को भी एकजुट होने का आह्वान किया और 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। समारोह को जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव संजय विद्यार्थी, युवजन सभा के अध्यक्ष सरफराज हुसैन, सुभाष लहरी, कैलाश नाथ वर्मा, धनीराम, चंद्र प्रकाश, राजेश्वरी वर्मा, विकास वर्मा, शिवसंपत सिंह सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed