{"_id":"61ddc8048cbb3264c90dfacf","slug":"only-2200-got-tablets-and-smartphones-gonda-news-lko613035385","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 2200 को ही मिला टैबलेट व स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 2200 को ही मिला टैबलेट व स्मार्टफोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त कराने की योजना समय से शुरू न होने से फंस गई है। जिले के 66,148 युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन योजना में चयनित किया गया था, लेकिन वितरण के लिए 2200 किट ही मिल सकी। जिसमें से 200 युवाओं को जिला स्तर पर कार्यक्रम करके वितरण कर दिया गया था।
2000 किट कॉलेजों को दी गई, जहां से वितरण हो गया। इसके बाद अभी तक 63,841 युवाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्हें एसएमएस से योजना में चयनित होने की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि आवंटन न मिलने से वितरण पूरा नहीं हो सका है।
तकनीकी सशक्तिकरण योजना से युवाओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया जाना था। युवाओं का चयन डिग्री कॉलेजों और व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों से हुआ। जिसमें 66,148 छात्रों का चयन किया गया। जिले को आवंटन पूरा नहीं मिल सका। जिससे 2200 युवाओं को ही वितरण किया जा सका है। इसके अलावा अभी अन्य छात्रों को इसके लिए इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि वितरण के लिए कंपनियों को आपूर्ति करनी है, जिसके लिए प्रक्रिया पूरी है।
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के कारण वितरण के कोई कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। सामग्री मिलने पर ही वितरण हो सकेगा। जिले स्तर पर 200 छात्रों को वितरण करने के बाद कॉलेजों को वितरण के लिए सामग्री दी गई है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि चयनित छात्रों के लिए उपलब्ध टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण आदर्श आचार संहिता के पहले ही किया गया था। आगे आवंटन के आधार पर कार्रवाई होगी।
जिले के चुनिंदा कॉलेजों को ही स्मार्ट फोन व टैबलेट दिया जा सका है। जिसमें करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज में स्मार्ट फोन 100 व 55 टैबलेट, रघुकुल महिला विद्यापीठ सिविल लाइन को स्मार्ट फोन 100, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली को स्मार्ट फोन 51 व 102 टैबलेट, श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय को स्मार्ट फोन 377 व 325 टैबलेट, रामतीर्थ मिश्रा स्मारक महाविद्याल को स्मार्ट फोन 100, नंदिनी नगर पीजी कॉलेज नवाबगंज को स्मार्ट फोन 97 व 200 टैबलेट, गोनार्द एजूकेशनल इंस्टीयूट कटरा को स्मार्ट फोन 152, जगदंबा शरण सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट को स्मार्ट फोन 100 व 44 टैबलेट, आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान को स्मार्ट फोन 100 व 299 टैबलेट छात्रों को वितरण के लिए दिया गया है।