फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Online application for certificates

निशक्तता प्रमाणपत्र के लिए आनलाइन आवेदन

Tue, 22 Sep 2015 11:24 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
अब कोई भी निशक्त प्रमाणपत्र बगैर ऑनलाइन आवेदन के नहीं जारी किया जाएगा। इसके लिए आवेदक को अपना रजिस्ट्रेशन लोकवाणी के माध्यम से कराना होगा। जिसके बाद यही आवेदन एनआईसी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों का पैनल पहले मंगलवार को आवेदक की निशक्तता का प्रतिशत तय करने के बाद दूसरे मंगलवार को उसे प्रमाणपत्र जारी करेगा। जिसके लिए आवेदनकर्ता को अपने साथ लोकवाणी से मिली रसीद के अलावा राशन कार्ड की मूलप्रति लेकर जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी के स्तर से जारी होने वाले निशक्तता प्रमाणपत्रों में किसी तरह की कोई खामी न हो, और जरूरतमंदों को इसका लाभ मिले। इसके लिए शासन ने प्रमाणपत्र जारी होने की प्रक्रिया आनलाइन कर दी है। गोंडा में आवेदक को नजदीकी लोकवाणी केन्द्रों पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मंगलवार को सिर्फ वही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिनका रजिस्ट्रेशन रविवार से पहले होगा। आर्थो विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निशक्त प्रमाणपत्र जारी करने वाले डॉक्टरों के पैनल में एक आर्थो स्पेशलिस्ट, एक ईएनटी सर्जन व एक नेत्र रोग विशेषज्ञ लोकवाणी केन्द्रों से आने वाले आवेदनों पर विचार कर मंगलवार को कार्यालय में उपस्थित होने वाले निशक्तों का परीक्षण करेगा।

इसके बाद दूसरे मंगलवार को सारे डॉक्टर अपने हस्ताक्षर कर आवेदनकर्ता को उसका प्रमाणपत्र जारी करेंगे। इसके लिए पहले मंगलवार को आवेदनकर्ता का आना जरूरी होगा। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी राशनकार्ड की मूलप्रति होगी।


सीएमओ गोंडा डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि अब निशक्तों को पास के नजदीकी लोकवाणी केन्द्र पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद डॉक्टरों का पैनल परीक्षण कर तय करेगा, कि किसकों कितने प्रतिशत निशक्तता का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed