{"_id":"60ddf3518ebc3e3bb07efdbe","slug":"one-month-old-baby-missing-from-mother-s-lap-while-sleeping-gonda-news-lko5850292175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय मां की गोद से एक माह का बच्चा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय मां की गोद से एक माह का बच्चा लापता
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा बल्दीजोत में बुुधवार रात मड़हे में एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ सो रही थी। सुबह आंख खुली तो उसका बच्चा गायब था। मां के शोर मचाने पर परिवार के साथ ही गांववासी भी जाग कर बच्चे की तलाश में लग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी तलाशा पर बच्चे का पता नहीं चला।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा बल्दीजोत निवासी राकेश सोनकर ने बताया कि उनकी पत्नी अपने एक माह के नवजात बेटे शिवम के साथ बुधवार रात मड़हे में सो रही थी। सुबह जब आंख खुली तो बच्चा गायब था। बताया, पत्नी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग भी जाग गए। गांव के समीप गन्ने के खेत व झाड़ियों पर गांव वालों के साथ बच्चे की तलाश की गई।
सूचना पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया। पुलिस गांव के समीप गन्ने के खेत समेत झाड़ियों में बच्चे को तलाशती रही। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर अशोक कुमार के मुताबिक संभावना है कि कोई जंगली जानवर बच्चे को उठा ले गया हो।
विज्ञापन
मड़हे में मां के साथ सोते समय गायब हुए राकेश के नवजात बेटे शिवम की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की टीम ने गांव के समीप खेतों समेत झाड़ियों आदि में भी तलाश की। मगर उसके कामयाबी नहीं मिली। खोजी कुत्ता हर जगह दौड़ता रहा। मगर नवजात शिवम का सुराग नहीं लगा।