फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One lakh devotees took a dip on Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Fri, 24 Jan 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
One lakh devotees took a dip on Mauni Amavasya
मौनी अमावस्या को लेकर उपस्थित लोग। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को करनैलगंज के सरयू तट कटरा घाट पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धा के साथ सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान कर विधिवत पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के अवसर पर कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर शुक्रवार को मेले का आयोजन हुआ। घाट पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिसमें महिला, पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल थे। कड़ाके की ठंढ होने के बाद भी सभी श्रद्धा के साथ मां सरयू की पावन जलधारा में डुबकी लगा रहे थे। यही नहीं स्नान करने के बाद लोग मनकामेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर व मां भवानी मंदिर में पहुंच कर विधिवत पूजन-अर्चन करते देखे गए।
विज्ञापन

यह क्रम सुबह 4 बजे से शाम तक चलता रहा। कोई बाइक, कोई कार तो को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंच रहे थे। वहीं कुछ लोग पैदल चलकर वहां पहुंच रहे थे। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजा रखी थी। स्नान पर्व के मौके पर अलग-अलग घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। जिसमें महिला व पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे। प्रशासनिक अधिकारी भी मेले का जायजा लेते रहे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेला व स्नान पर्व संपन्न हुआ। पसका संगम स्थल पर भी श्रद्धधालुओं ने स्नान किया। कोतवाल बृजेश यादव, एसएसआई राकेश सिंह, एसआई कौशल किशोर भार्गव भारी संख्या में पुरुष व महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुआनो नदी के अमवा तथा बिकवा घाट पर भी उमड़ी आस्था
खरगूपुर (गोंडा)। मौनी अमावस्या के अद्भुत संयोग पर लोगों ने नदियों में स्नान करके पूजन-अर्चन के बाद अन्न, वस्त्र व द्रव्य का दान किया। खरगूपुर से सटे गोंडा-श्रावस्ती सीमा पर कुआनो नदी के अमवा तथा बिकवा घाट पर सूर्योदय के पूर्व से ही स्नानार्थियों ने पहुंचकर अमावस्या के पावन पर्व पर डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने अमवा सम्मय माता मंदिर में पूजा अर्चना की। बिगत वर्षों की भांति अमवा सम्मय मंदिर पर मेला व भंडारे का आयोजन किया गया।

मौसम साफ होने के कारण मेले में काफी संख्या में स्त्री, पुरूष व बच्चों ने मेले का आनंद उठाया तथा अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी भी की। मंदिर के पुजारी रक्षाराम गिरि व राम अभिलाख, ओमप्रकाश ने भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों मेलार्थियों ने प्रसाद गृहण किया। मेला व्यवस्थापक शिवराज सिंह ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती जलिे के मेलार्थियों खासकर महिलाओं ने खाने-पीने व अन्य सामानों की खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed