{"_id":"5f6f6d498ebc3e9bfd3f7915","slug":"one-in-level-2-hospital-not-a-single-patient-corona-positive-in-level-1-gonda-news-lko542154591","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेवल -2 अस्पताल में एक, लेवल -1 में एक भी रोगी कोरोना पॉजिटिव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेवल -2 अस्पताल में एक, लेवल -1 में एक भी रोगी कोरोना पॉजिटिव नहीं
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वायरस का संक्रमण का जिले में काफी हद तक प्रकोप कम हुआ है। जो लोग पहले से संक्रमित थे, उनमें से अधिकांश लोग कोरोना से उबर चुके हैं और अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं लेकिन जब तक पूरी तरह से इस पर काबू नहीं पाया जाता है तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अब जिले के कोविड लेवल-2 में कोरोना का केवल एक मरीज और लेवल-1 अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। वहीं जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल में 126 में से 119 बेड खाली पड़े हुए हैं।
बताया जा रहा है कि शनिवार को जिले में केवल 22 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अब तक कुल जिले भर में 89 हजार से अधिक लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। वहीं कुल 41 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक हो चुकी है। अब जिले में 3664 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। एक्टिव कलस्टर और कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी काफी कमी आई है।
शनिवार को 29 लोगों का होम आइसोलेशन ओवर हुआ और छह लोग डिस्चार्ज किये गये। शनिवार को जिले भर से 1134 लोगों के सैंपल लिये गये हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। लेकिन सभी को थोड़ा और सचेत रहने की आवश्यकता है। जो लोग कोरोना ग्रसित रहे हैं वो थोड़ा संयम बरतें और कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन
बैंक को तीन दिन के लिए सील किया गया
वजीरगंज (गोंडा)। इंडियन बैंक की वजीरगंज शाखा के दो कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक शाखा को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को बैंक के एक अधिकारी पाजिटिव मिले थे, जबकि शुक्रवार को शाखा का ही एक कर्मी भी पाजिटिव मिला था। शाखा को शुक्रवार दोपहर से ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सैनिटाइज करने के बाद सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब शाखा मंगलवार को खुलेगी।
कोविड संक्रमण से विजहरिया बना हॉट स्पॉट जोन
खोड़ारे। बभनजोत के केशव नगर ग्रंट मजरा विजहरिया में 22 सितंबर को कोविड संक्रमित मरीज पुष्टि हुई। संक्रमण की सूचना मिलने पर शासन प्रशासन की ओर से गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर आने-जाने के रास्तों की बैरिकेडिंग करा दी गई। लेकिन अभी तक गांव को सैनिटाइज नहीं कराया गया है। गांव में संक्रमित मरीज के मिलने से आसपास के गांव के ग्रामीणों में भी दहशत है। लोगों ने गांव को सैनिटाइज कराने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. तरुण मौर्य ने बताया की गांव को सैनिटाइज कराने के लिए उप जिलाधिकारी मनकापुर को सूचना दे दी गई है। जल्द ही गांव को सैनिटाइज करा दिया जाएगा।