फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One died in the accident, the other serious

Gonda News: हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 03 May 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
One died in the accident, the other serious
गोंडा के मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - संवाद
गोंडा। छपिया में मसकनवा-गौरा चौकी मार्ग पर बाइक सवार भीषण हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। हादसा पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन

खोड़ारे के रमवापुर गांव निवासी नावेद (24) मंगलवार को वैवाहिक समारोह में मसकनवा बाजार गया था। साथ में बलरामपुर के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के उल्लाहपुर गांव निवासी गुलाम वारिस (26) भी था। बुधवार सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मसकनवा-गौरा चौकी मार्ग पर कार से बाइक की टक्कर हो गई। ठोकर तेज होने से नावेद और गुलाम वारिस बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पुलिस ने दोनों को छपिया सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने नावेद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुलाम वारिस की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हादसे से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे की सीसीटीवी फुटेज देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबा ले रहे हैं। बाइक सवार अपने बाएं से दाएं तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही कार को देखकर हड़बड़ाने से हादसा हो गया। रफ्तार तेज होने से बाइक के साथ ही दोनों सवार हवा में उछल गए। हादसे में आसपास खड़े लोग भी बाल-बाल बचे। फिलहाल छपिया पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed